Tuesday, October 20th, 2026

आज अमेरिकी सीनेट के इतिहास का काला दिन: बराक ओबामा

अमेरिका
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया है। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावी नतीजों को लेकर सियासी घमासान जारी है। यह हंगामा ऐसे समय में हुआ जब यहां नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट दिया जाना था, इस पूरे हंगामे में एक महिला की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। ट्रंप समर्थकों के हंगामे और हिंसा की वजह से स्थित बिगड़ गई और वॉशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। स्थिति वहां चिंताजनक बनी हुई है तो इस पूरे मामले की पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस बारे में एक बयान जारी किया है और इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अपने बयान में बराक ओबामा ने कहा कि इसे अमेरिका के इतिहास में काले दिन के तौर पर देखा जाएगा। पूरा देश इसे एक हिंसक दिन के रूप में याद करेगा। इस पूरे मसले की जितनी निंदा की जाए वो कम ही है। उन्होंने कहा कि सत्ता लोभ में ट्रंप किसी भी हद तक गिरने को तैयार हो गए हैं।


 तो वहीं ओबोमा के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गईं कमला हैरिस ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के यूएस कैपिटल से हटने की मांग की है और इस घटना की कड़ी निंदा की है। कमला हैरिस ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं कैपिटल और अपने देश के लोक सेवकों पर हमले के लिए बाइडेन के आह्वान में शामिल हूं जिसमें उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के काम को आगे बढ़ने दें।' उन्होंने गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला के लिए शोक प्रकट किया है।

आपको बता दें कि अमेरिकी संसद (US Senate) के संयुक्त सत्र में निर्वाचक मंडल के मतों की गणना और उन्हें प्रमाणित करने की प्रकिया बुधवार को आरंभ हुई, लेकिन ट्रंप समर्थक (Donald Trump) द्वारा किए गए हंगामे के चलते कार्रवाई को रोक दिया गया। ट्रंप समर्थक पुलिस का घेरा तोड़ कर कैपिटल बिल्डिंग(Capitol building) के भीतर घुस गए। बताया जा रहा है कि कैपिटल बिल्डिंग के भीतर भयानक तोड़फोड़ की गई है। स्थिति को बिगड़ती हुए देख वॉशिंगटन में कर्फ्यू लगा दिया गया, हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अमेरिकी सीनेट के अंदर की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उनमें प्रदर्शनकारी सीनेट चैंबर के पास जमा हुए दिखाई दे रहे हैं, इनमें से कुछ के पास हथियार भी देखे गए हैं।

 

#बराक ओबामा

Source : Agency

पाठको की राय